महाराजगंज, मई 30 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल-भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष ने बेलहिया में अस्थायी पुलिस पोस्ट पर झंडा फहराया। दोनों देशों के नागरिकों व सुरक्षा बलों के बीच अधिक समन्वय की जरूरत जताई। सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल-भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया के अध्यक्ष पशुपति कान्दू के नेतृत्व में बसडिलवा स्थित अस्थायी पुलिस पोस्ट परिसर में झंडा फहराने का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल और भारत के बीच आपसी सद्भाव, मैत्रीपूर्ण संबंध तथा सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत नेपाली राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अध्यक्ष पशुपति कान्दू ने कहा कि नेपाल-भारत संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रूप से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सहयोग को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.