बांका, फरवरी 18 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान शिक्षा मंत्री से प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ढोंढरी को उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय बनाने की मांग की। विधायक ने सदन में कहा कि ढोंढ़री गांव के आसपास कोई गांव नहीं। जिसके कारण बच्चे एकमात्र प्राथमिक विद्यालय ढोंढरी में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई कर पाते हैं। जिससे आगे की शिक्षा बाधित हो जाती है। तो क्या सरकार इसे मध्य विद्यालय बनाने की विचार रखती है। इस पर शिक्षा मंत्री ने सदन में प्रश्न के जवाब में कहा की उक्त विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने से तत्तसंबंधी पत्र बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को प्रेषित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...