चतरा, जनवरी 4 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शशिभूषण कुमार को ग्रामीणों ने रविवार को शॉल देकर सम्मानित किया। उनकी सफलता से बेलहर गांव का नाम रोशन हुआ है। मालूम हो कि गांव के विजय दांगी के पुत्र ने श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग रांची में पदभार संभालने के बाद वह गांव लौटा था। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति बेलहर के द्वारा पिता और पुत्र दोनों को इतनी बड़ी सफलता के लिए शॉल देकर एवं मिठाई खिलाकर लोग बधाई दिए। उनके पिता पूर्व में पेशे से किसान थे, हालांकि अभी कृषि कार्यों के साथ अपना व्यवसाय में जुड़े हुए हैं। वहीं उनकी माता एक सफ़ल गृहणी हैं जो अपने बेटे को पालन पोषण कर आज इस मुकाम तक पहुंचाई है। सीजीएल के सफल अभ्यर्थी शशिभूषण कुमार ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने माता- पिता एवं गुरुजनों को दिया है। सम्मानित करने में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.