बांका, फरवरी 17 -- बेलहर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बिछीबहियार गांव में हर घर नल-जल योजना अधूरी छोड़ दिए जाने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बीते वर्ष 11 दिसंबर को बड़े उत्साह के साथ गांव में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें स्वच्छ पेयजल के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी योजना अधर में लटकी हुई है। ठेकेदार टंकी खड़ी कर और सड़क किनारे लगभग 50 फीट गड्ढा खोदकर काम छोड़कर गायब हो गया है। न तो बोरिंग सफल हो पाई है और न ही सप्लाई पाइपलाइन बिछाई गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांव में पानी का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। कुएं और चापाकलों का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। कई चापाकल सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में ग्रामीणों की चिंता स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.