हाजीपुर, जनवरी 28 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. प्रखंड सभागार में बुधवार को काफी अरसे के बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रियंका भारती व संचालन पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जितेंद्र मोहन पासवान ने की। बैठक में ओपीडी में पहुंचे मरीजों की बैठने की कुव्यवस्था,शुद्ध पेयजल,डेंटल विभाग में रौशनी की व्यवस्था,वर्किंग कमिटी का गठन करने आदि का मुद्दा उठाया गया। रोगी के बैठने की व्यवस्था को लेकर पूर्व प्रमुख सह रोगी कल्याण समिति के सदस्य मुकेश सिंह ने डॉक्टर के पास मरीजों की भी बैठने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही थी कि ओपीडी के मरीजों को डियूटी में तैनात चिकित्सक खड़े रहकर अपनी तकलीफ बताने को कहते हैं उनके बैठने को नहीं दिया जाता है। इसको लेकर पीएचसी प्रभारी को रोगी के लिए अविलंब व्यवस्था करने की बात ब...