हाजीपुर, मार्च 29 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन किसी न किसी घर को चोर अपना निशाना बना रहे है। शुक्रवार को भी एक चोरी का मामला सामने आया। थाना क्षेत्र के बरहटिया वार्ड नंबर 5 निवासी चंदेश्वर सिंह के बंद घर को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अपने लड़के के साथ दिल्ली में रहते है। शुक्रवार की शाम को जब उनकी बड़ी बहू एवं पोती घर में दिया जलाने के लिए पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का गेट का ताला कटा हुआ है। जिससे देखते ही उनलोगों का होश उड़ गया। चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण एवं कीमती सामान चोरी कर ले गये। मई माह में उनकी पोती की शादी होने वाली हैं इसलिए पहले से ही कीमती सामान एवं कपड़े खरीदकर घर में रखे हुए थे। बड़ी बहू ने बताया कि घर के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.