हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- पटेढ़ी बेलसर,संवाद सूत्र। बेलसर पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के चकमुन्नी गांव में छापेमारी कर एक घर से 313 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। वही पुलिस की गाड़ी आते देख शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। घर से पुलिस ने 32 कार्टन में रखे कुल 313 लीटर शराब जब्त की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव के लालबाबू उर्फ चुन्नू के घर से शराब बरामद की गयी है। इस मामलें पुलिस द्वारा गृहस्वामी व शराब कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...