अररिया, दिसम्बर 16 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव के किसान रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपी होमगार्ड जवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वर्षो से चल रहे जमीन विवाद को लेकर किसान रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की सोमवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।छह माह पहले भी किसान रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन उस वक्त गोली उनके कनपटी से होकर निकल गई थी और वह बाल बाल बच गए थे। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव, रुपेश यादव, देवेश यादव व निरोधा देवी शामिल है। मंगलवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बेलसरा हत्याकां...