अररिया, फरवरी 10 -- ंभरगामा, एक संवाददाता। सिमरबनी के नंदकिशोर पुस्तकालय खेल मैदान में एनडीसी सिमरबनी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में मंगलवार को बेलसरा और परवाहा के बीच खेला गया, जिसमें बेलसरा की टीम ने बाजी मारी। मुख्य आयोजक डा. मिथलेश मंडल, स्पॉन्सर शुभायतनम के मुकेश सिंह, सुबोध कुमार सुधाकर, विनोद मंडल, सूर्य प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे। अम्पायर के भूमिका में बिनोद मंडल, कॉमेंट्री विक्रम कुमार कर रहे थे। सेमीफाइनल के स्पॉन्सर पूर्णिया का शुभायतनम है। परवाहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाया। इसके बाद जवाबी पारी में बेलसरा की टीम ने 16.4ओवर में चार विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मो. शामी को दिया गया जिसने 41रन एवं तीन विकेट लिए। मौके पर डॉ मिथलेश मंडल एवं शुभायतन...