सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। जिले में पैक्स चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो गई। मतगणना के बाद सभी नौ प्रखंडों के 20 पैक्स में अध्यक्ष पद के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिया है। चुनाव परिणाम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। बेलसंड प्रखंड के कंसार और डुमरा-नुनौरा पैक्स अध्यक्ष पद का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। कंसार पैक्स अध्यक्ष पद पर खालिद आवेदीन ने शानदार जीत दर्ज की। जबकि डुमरा पैक्स अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह विजयी रहे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ भगवान झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंसार पैक्स अध्यक्ष पद पर खालिद आवेदीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रसूमन कुमार को 642 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.