सासाराम, फरवरी 4 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलवैया में बने उद्योग विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने की बाट जोह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार विधान परिषद में सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस केंद्र में आगामी एक मार्च से प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पांडेय द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...