चतरा, सितम्बर 29 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को बेल पूजन किया गया। इसके साथ ही माता को आह्वान किया गया। जुलूस दुर्गा मंडप से निकाली गई। जो मध्य विद्यालय स्थित बेल वृक्ष के समीप पहुंचा। जहां पर पुरोहित द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात माता को आह्वान किया। जगह-जगह मां अंबे की स्थापना की गई, वहां बेल भरण पूजा अर्चना कर माता को आह्वान किया गया। इस पूजा के महत्व के संबंध में पुजारी ने बताया कि बेल षष्ठी के पूजन का बहुत महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि राक्षसों का संहार करते समय जब मां दुर्गा चंडमुंड जैसे राक्षसों का वध कर रहीं थीं, उस समय उनके शरीर से निकलने वाले रक्त से हजारों राक्षस उत्पन्न हो जाते थे। इस दौरान मां दुर्गा ने चौंसठ योगिनियों का आह्वान किया। जो युद्ध भूमि में राक्षसों के शरीर से निकलने वा...