मथुरा, जनवरी 1 -- खराब मौसम होने के बाद भी बेलवन में महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भारी उमड़ पड़ी, इसी के साथ मेला का विधिवत समापन भी हो गया है। पौष माह के हरेक गुरुवार को जहांगीरपुर के बेलवन में महालक्ष्मी मंदिर पर मेला का आयोजन किया जाता है। आखिरी गुरुवार के मेला के लिए कई दिनों से मेला कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही थीं। भंडारे करने वाले बुधवार की रात को ही वहां पहुंच गए। गुरुवार को मंगला आरती के साथ ही मेला का आयोजन शुरू हो गया। मंगला आरती से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने महालक्ष्मी को खिचड़ी के अलावा गजक, रेवड़ी व मेवा का भोग लगाया, मेला परिसर से लेकर मांट कस्बा तक करीब एक सौ स्थानों पर भंडारो का आयोजन किया गया। श्री महालक्ष्मी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, सचिव श्याम सुंदर सिंह राघव, उप...