रुद्रपुर, जनवरी 12 -- रुद्रपुर संवाददाता। सिडकुल स्थित बेलराइज कारखाने के श्रमिकों ने सोमवार को आमसभा कर कारखाना प्रबंधन के ओर से किए जा रहे कथित नियमविरुद्ध तबादलों का विरोध किया। श्रमिकों ने एक स्वर में कहा कि यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौता वार्ताएं चल रही हैं। ऐसे में श्रमिकों का दूसरी इकाइयों में स्थानांतरण श्रम कानूनों के खिलाफ है। आमसभा को संबोधित करते हुए बेलराइज वर्कर्स यूनियन के नेता साहब सिंह ने कहा कि वार्ता की प्रक्रिया के दौरान किसी भी श्रमिक का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त ने भी कई बार लिखित निर्देश कारखाना प्रबंधन को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन यूनियन को कमजोर करने, वार्ताओं को विफल करने और श्रमिकों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कानूनों की अनदेखी कर रहा है। श्रमिकों ने स्पष्ट किय...