घाटशिला, फरवरी 12 -- घाटशिला, संवाददाता। बाबा तिलका मेमोरियल कमेटी की ओर से ताम्र प्रतिभा मऊभंडार में बाबा तिलका मांझी की जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के प्रतिभागी पहुंचे थे। जिसमें पुरुषों की ओर से 86 प्रतिभागी और महिलाओं की ओर से 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क Rs.50 में 5 तीर दिया जा रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, आजसू पार्टी के जिलाअध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्वी मउभंडार उप मुखिया रूपेश दुबे, शामिल हुए। प्रतियोगिता में महिलाओं में पहला पुरस्कार पानमुनि हांसदा बेलपहाड़ी पश्चिम बंगाल को 10000, दूसरा पुरस्कार फुल मनी बेसरा खड़ग़पुर को 7000, ती...