उन्नाव, फरवरी 15 -- बांगरमऊ। नगर के पश्चिम बाईपास मार्ग स्थित ऐतिहासिक बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के उद्घोष के साथ अपनी-अपनी कतार में लगकर भव्य पंचमुखी शिवलिंग का बेलपत्र, धतूरा, दुग्ध और गंगाजल अर्पित कर पूजन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एएसपी प्रेम चंद के नेतृत्व में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर और बाहर गश्त करते रहे। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला भी राजस्व कर्मियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा नानामऊ मार्ग स्थित श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर, मोहल्ला तकिया के रामेश्वर महादेव मंदिर, स्टेशन रोड चौराहा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, भैरवानंद ...