गंगापार, जनवरी 4 -- माह भर बाद बेलन नहर की मेजा राजबहा में सिंचाई का पानी तो छोड़ा गया, लेकिन पानी टेल तक पहुंचने के पहले बंद कर दिया गया। जिससे किसानों में विभागीय अभियंताओं के प्रति नाराजगी है। डोहरिया गॉव के किसान राजेश मिश्रा ने बताया कि डोहरिया के आगे बीरपुर पटखौली तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। नहर बंद करा दी गई। उधर हुल्का, धरमपुर तक पहुंचने वाली माइनर में टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। मजबूरी में किसान निजी पम्पों से सिंचाई का पानी लेकर गेंहू फसल की सिंचाई कर रहे हैं। उधर खानपुर राजबहा से संबन्धित लोहारी, उपड़ौरा गॉव के किसानों ने बताया कि माइनर के टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। जिस समय गेहूं की प्रथम सिंचाई की जानी थी, उस समय माइनर की साफ-सफाई का काम चल रहा था। सिंचाई का पानी लेट से पहुंचा, वह भी आधे रास्ते में समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.