खगडि़या, जुलाई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बेलदौर में शुक्रवार को शाम के पांच बजे बाइक से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में की गईहै। बताया जा रहा है कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ कहीं गंत्व्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान एकाएक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला बाइक से गिर गई। जिससे महिला जख्मी हो गई। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...