खगडि़या, जनवरी 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता अंचल प्रशासन के द्वारा सब्जी दुकान के लिए चिन्हित नए स्थल से सब्जी विक्रेता संतुष्ट नहीं है। नाराज विक्रेताओं के मुताबिक अंचल कार्यालय के द्वारा जिस जमीन को सब्जी मार्केट के लिए चिन्हित किया गया है, वह दस फीट गहरा है। समस्या के समाधान के लिए फुटकर दूकानदार बुधवार को आईटी भवन पहुंचकर अंचल अधिकारी अमित कुमार एवं गोगरी डीसीएलआर राजकुमार से मिलकर इसका समाधान निकालने का अनुरोध किया। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक जिस स्थल को चयनित किया गया है, वहां पर मिट्टी भराई कार्य किए बगैर सब्जी की दुकान लगा पाना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि बेलदौर बाजार में सब्जी विक्रेता के लिए कोई स्थाई जगह आवंटित नहीं है। सब्जी विक्रेता सड़क के दोनों किनारों पर दुकान लगा कर अब तक सब्जियां बेचते चले आ रहे हैं। अलबत्ता सब्जी विक्रे...