खगडि़या, नवम्बर 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क में स्थित भगवती स्थान से दक्षिण एक बाइक शो रूम के निकट एक बोलेरो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत अथवा घायल होने की खबर नहीं है। घटना बुधवार के सबेरे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार बोलेरो रात में नगर पंचायत के खैरा बासा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस बोलेरो से भागलपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर ड्राईवर को नींद आ गई एवं बोलेरो असंतुलित हो कर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। आस-पास के लोगों के सहयोग से दुर्घटना का शिकार बोलेरो से लोगों को निकाल कर कुछ दूर पर स्थित पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबों को छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...