खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के ददरौजा गांव निवासी राम मुनि की पत्नी उषा देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर जबरन चोरी के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक गांव के कारे अली का ट्रैक्टर का टे्रलर 20 दिन पहले चोरी हो गई है। नामजद एवं उसके सहयोगी इस घटना के पहले उसके खेत में लगे मकई की फसल जला दी थी। जिसका स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपितों ने क्षतिपूर्ति देने का ठोस आश्वासन दिया। इसी राशि को हजम करने के उद्देश्य से उस पर चोरी का आरोप लगा कर झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.