खगडि़या, फरवरी 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर-पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क में स्थित रोहियामा गांव के निकट एक ऑटो पलट जाने से उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है। घटना बुधवार के अपराह्न तीन बजे की बताई जा रही है। घायलों का पहचान पचौत पुनर्वास निवासी सुनील सादा के पत्नी नीलम देवी, पुत्री वंदना कुमारी, मलिक सादा के पत्नी रधिया देवी एवं मिथिलेश सादा के पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल माली पंचायत के विशनपुर गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से अपने पाल्यों से मुलाकात कर लौट रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर ऑटो का ब्रेक फेल हो जाने से वह असंतुलित हो कर पलट गई। बॉक्स: महेशखूंट: बस और बाइक की टक्कर में एक घायल महेशखूंट। एक प्रतिनिधि एनएच 31...