खगडि़या, मई 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता गांधी इंटर हाईस्कूल के चौक पर गुरुवार को बिजली प्रवाहित तार टूट कर गिर गया। आस पास के लोगों के सतर्कता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि मंगलवार के संध्या में भी विद्युत प्रवाहित तार हाई स्कूल के सामने सड़क पर टूट कर गिर गया था। उपभोक्ताओं के मुताबिक बिजली का तार जर्जर हो गया है, जिसे बदलने की जरूरत है। इसके साथ ही इस घटना से निबटने के लिए बिजली तार के नीचे जाली लगाने की भी आवश्यकता है। इस संबंध में जेई भगीरथ झा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षतिग्रस्त तार को दुरूस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उनसे आवश्यक दिशा निर्देश मिलने पर समस्या का समुचित समाधान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.