खगडि़या, जनवरी 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बेला नौबाद गांव निवासी रामाकांत शर्मा के पुत्र भूपेश कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पीरनगरा गांव निवासी गौरव कुमार एवं उसके दो अज्ञात साथियों पर प्रलोभन देकर एक स्मार्ट मोबाइल उसके चचेरे भाई शिवम कुमार से लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। मोबाइल मांगने पर रंगदारी में रुपए देने की मांग की जा रही है। घटना रविवार की संध्या साढ़े सात बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक नामजद अपने दो सहयोगियों के साथ उसके चचेरे भाई शिवम कुमार के निकट पहुंच कर उसे विश्वास में लेकर उससे मोबाइल लेकर फरार हो गया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...