खगडि़या, फरवरी 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में बिरजन पासवान की पत्नी रूणा देवी एवं जयप्रकाश साह के पत्नी सीता देवी के बीच डायन विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों महिला घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों का इलाज पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने अलग-अलग आवेदन देकर एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए डायन का आरोप लगा कर मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...