खगडि़या, जनवरी 1 -- बेलदौर एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर मनोज रजक की मौत मंगलवार की रात में हो गई। उनके निधन पर बीडीओ सतीश कुमार, सीओ अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा के अलावा प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी एवं आइटी भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की आत्मा की शांति की कामना की। नाजिर के मौत की खबर पर उनके शोक में बुधवार के दोपहर बाद कार्यालय के काम काज बंद कर शोक व्यक्त किया गया। पुन: गुरूवार से कार्यालय सामान्य रूप से चलने की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.