खगडि़या, फरवरी 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने लोगों से मिले इनपुट पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कार्य में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की संध्या में उसराहा बीपी मंडल पुल के निकट भू-माफिया के द्वारा अपनी जमीन बताकर जेसीबी से मिट्टी खनन कार्य कर इसकी खुलेआम बिक्री की जा रही थी। जानकारी पर पुलिस ने इसकी स्थलीय निरीक्षण कर इस कार्य में लिप्त मिट्टी लोडेड टेलर सहित ट्रैक्टर को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। फोटो: 1 कैप्शन: बेलदौर: सोमवार को थाना परिसर में जब्त कर लाए गए मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर। जिलास्तरीय नियोजन मेला में 302 अभ्यर्थियों का हुआ चयन खगड़िया। निज प्रतिनिधि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा सोमवार जि...