खगडि़या, फरवरी 13 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खगड़िया जिला संतमत सत्संग का 41 वां वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को संध्याकालीन आरती स्तुति एवं भजन के साथ संपन्न हो गई। सम्मेलन में मंचासीन प्रमोद बाबा, अरविंद बाबा, निर्मला बाबा आदि संत महात्माओं ने कहा कि मनुष्य मोक्ष को कैसे प्राप्त कर सकता है? इसका उत्तर देते हुए कहा गया कि सत्संग का सही तरीके से श्रवण कर इसे आत्मसात कर ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। सत्संग जीवन जीने की कला सिखाती हैं। सत्संग से समाज में शांति आती है और सौहार्द बढ़ता है। प्रवचनकर्ताओं ने आगे कहा कि ईश्वर भक्ति से ही मानव का कल्याण संभव है। मन सिमट गया तो मानव शरीर से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव हो सकती है। बड़े भाग्य मानुष तन पावा का विश्लेषण करते हुए कहा कि इस तन को पाने...