खगडि़या, मार्च 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमा के आलोक में दो दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मधेपूरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना के बीड़ी गमैल निवासी राजकुमार मालाकार थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के मौके पर अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वहीं उसने पीड़िता को गांव के ही एक आरोपी के साथ अपने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर नामजदों ने पीड़िता को दो मंजिला छत से धकेल दिया,जिसमें वह बच गई। पुलिस ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए उसे पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.