खगडि़या, फरवरी 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर सात पनशलवा गांव में संचालित एक पाल्ट्री फार्म में आग लगने से दर्जनों मुर्गे मुर्गियां जल कर मर गई। घटना गुरुवार की संध्या साढ़े चार बजे के करीब की बताई जा रही है। आग पर आस पास के लोगों के सहयोग से काबू पा लिया गया। जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। जानकारी के मुताबिक पनशलवा गांव निवासी स्वर्गीय नरेश सिह के पुत्र निखिल कुमार एवं ब्रजेश शर्मा के पुत्र अजीत कुमार साझेदारी में बलथी गांव से पश्चिम चिमनी भट्ठा के निकट एक पाल्ट्री फार्म का संचालन कर रहे हैं। घटना के समय इसी पाल्ट्री फार्म में बिजली के शार्ट सर्किट से आग पकड़ ली। जानकारी पर जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक में दर्जनों की संख्या में मुर्गे मुर्गियां जल कर मर चुकी थी। घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.