धनबाद, फरवरी 10 -- बलियापुर। डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार को बेलगड़िया टाउनशिप फेज पांच में झारशिल्प केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एसीआइसी आईआईटी आईएसएम फाउंडेश्न का एक्सटेंश्न सेंटर है। महिलाओं के कौशल विकास व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना ही इसका उद्येश्य है। इसके माध्यम से महिलाओं को बांस व जुट कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आनेवाले समय में यह आजीविका व विपणन की दिशा में कारगर साबित होगा। मौके पर मैनेजर राजेश कुमार, योगेन्द्र बिरूली, रंजन कुमार, आलोक डोकानिया, किसलय कांत, मिथिलेश कुमार, सीमा देवी, कविता देवी, सपना देवी, सुमन देवी, गीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, शीतल कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.