हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- भीमताल। नगरपालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और सभासदों ने सोमवार को कोतवाल राजेश कुमार यादव से मुलाकात कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की। नगरपालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि मल्लीताल से डाट मार्ग पर दोपहिया वाहन अत्यधिक तेज गति में चलते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने की मांग की। इस दौरान सभासद प्रकाश चंदोला, रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, हेमा दुमका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...