नई दिल्ली, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे समपार फाटक से गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे रेलवे का इलेक्ट्रानिक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे का हाईटेंशन लाइन भी टूट गई, जिससे तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्री परेशान दिखे। तुलसीपुर के हर्रैया तिराहे पर गुरुवार सुबह दस बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलवे समपार फाटक से टकरा गई। टक्कर होते ही जहां एक ओर इलेक्ट्रानिक फाटक टूट गया, वहीं दूसरी ओर हाईटेंशन लाइन भी गिर गई। हाईटेंशन लाइन गिरते ही अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मरम्म्त कार्य शुरू हुआ। इस दौरान गोरखपुर से गोंडा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.