समस्तीपुर, फरवरी 24 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा काली पोखर के समीप सोमवार की शाम एक बेलगाम कार ने पीछे से भीड़ को रौंदते हुए पोखर में जा गिरी। घटना में कार की चपेट में आने से लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। सूचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने एम्बुलेंस को बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में भेरोखड़ा वार्ड सात निवासी महेश्वर पंडित की पत्नी गीता देवी एवं परिवार, रिश्तेदार एवं गोतिया के विभा देवी, सविता देवी, सुदामा देवी, सरिता देवी, बेबी देवी, नीलम देवी, विनोद पंडित व अन्य बताए गए। इसमें गीता देवी, बेबी देवी, विभा देवी एवं सरिता देवी को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महेश्वर पंडित के घर में कारीख ...