धनबाद, जून 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल की ओर से 10 जून को बेलगड़िया और करमाटांड़ से झरिया और धनबाद के लिए दो बस सेवा शुरू करनी थी। बस सेवा शुरू करने के लिए बीसीसीएल की ओर से बेलगड़िया में मंगलवार को कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके लिए बैनर आदि बनवाए गए हैं। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सोमवार को ही समर्थकों के साथ बेलगड़िया पहुंच कर बस का उद्घाटन कर दिया। लोगों के साथ बस से कुछ दूर तक यात्रा भी की। हालांकि सूचना मिलने पर बीसीसीएल,झरिया पुनर्वास से जुड़े कर्मी एवं जेआरडीए के भी लोग पहुंचे। इधर मामले पर बीसीसीएल जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया कि बस सेवा शुरू करने के लिए दो बस उपलब्ध कराई गई है। 10 जून को इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। मामले पर रागिनी सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेलगड़िया-कर्माटांड़ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.