धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बेलगड़िया निवासियों को प्रशिक्षित करके रोजगार प्रदान करने के लिए टाउनशिप के पास उद्योग लगाया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए डीसी आदित्य रंजन ने शनिवार को आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। डीसी ने कहा कि प्रथम चरण में 18 से 30 वर्ष के 500 से 600 युवाओं को प्रशिक्षण देकर उद्योग में रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का एजुकेशन प्रोफाइल भी तैयार है। प्रथम चरण में छोटा उद्योग लगाया जाएगा। तत्पश्चात एक बड़ा उद्योग भी स्थापित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक विस्थापितों को रोजगार मिलेगा। बैठक में आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधियों ने डीसी को बताया कि ओड़िशा के कटक-भुवनेश्वर के बीच में एक उद्योग स्थापित किया है, जहां चार-पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। बिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.