धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झरिया कोयलांचल के विस्थापितों के लिए बनाए गए बेलगड़िया टाउनशिप में सुविधाओं का विस्तार होगा। विद्युत सब स्टेशन बनेगा। मेधा डेयरी का बूथ खोला जाएगा। बिजली-बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। सुरक्षा के लिए टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) का गठन किया जाएगा। आवासों के मालिकाना हक की कागजी कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। मंगलवार को आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। समाहरणालय में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जरेडा) प्रबंध परिषद की बैठक का आयोजन कर बेलगड़िया की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि बेलगड़िया में टाउनशिप के विस्तार के लिए जमीन के अधिग्रहण तथा हस्तानांतरण में भी तेजी लाई जाए ताकि नए आवासों का निर्माण हो सके। पूर्ण आवासों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.