जहानाबाद, दिसम्बर 19 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा पंचायत के चार बार मुखिया रहे अरविंद पटेल की द्वितीय पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद पटेल एक नेकदिल और जनप्रिय नेता थे। वे आम लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे, यही कारण है कि जनता ने उन्हें चार बार पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। अपने मुखिया कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। विधायक ने कहा कि अरविंद पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.