छपरा, फरवरी 19 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटका बेलकुंडा गांव के शिवमन्दिर पर आयोजित 21वां श्री रूद्र महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा के लिए गुरुवार को बाजे गाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई तथा जलभरी की गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई तथा किशुनपुर, हरपुर जुड़न छपरा होते हुए बेलकुंडा पोखरा पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करने के बाद जलभरी की गई तथा कलश को यज्ञ स्थल तक लाया गया। युवा सेवा संघ के सदस्यों ने बताया कि 28 फरवरी तक आयोजित इस यज्ञ में राधेकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा प्रतिदिन रात में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलशयात्रा में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, सुनील सिंह, रणधीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजदेव सिंह, अमन कुंवर सहित सैकड़ों श्रद्धालु ...