बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के बेर्रांव गांव के पास जुलाई में रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था। एसडीएम (न्यायिक) बबेरू को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। ताकि पीड़ित परिवारो को शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। एसडीएम न्यायिक बबेरू नरेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि बेर्रांव पुलिस चौकी के पास बांदा डिपो की बस से टकरा जाने के बाद बेर्रावं निवासी नीरज यादव पुत्र मुन्नीलाल की मौत हो गई थी। पीछे बैठा भतीजा घायल हो गया था। 19 सितंबर को परिवहन आयुक्त ने पत्र भेजा था। कहा था कि बांदा डिपो की बस व मोटर साइकिल से 11 अगस्त 2025 को शाम पांच बजे बेर्राव चौकी (बबेरू) दुर्घटना हो गई थी। बबेरू थाने में 18 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की मजिस्...