बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- फोटो: जयराम: बिहारशरीफ के बेरौटी गांव में कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। प्रखंड के बेरौटी गांव में समाजसेवी जयराम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार, नालंदा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विनीत लाल और दंत चिकित्सक डॉ. विभाष प्रियदर्शी ने किया। सांसद ने जयराम सिंह के पुत्र नितेंद्र विक्रम कौशिक से गांव में आदमकद प्रतिमा लगाने की बात कही। कार्यक्रम में 'नालंदा गौरव सम्मान' के तहत पत्रकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष, जदयू प्रवक्ता धनंजय देव, अमितेश कुमार, कुणाल दीप आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...