बिहारशरीफ, मई 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में बदमाशों ने 14 मई की रात गोली मारकर एक की हत्या और तीन को जख्मी कर दिया था। इस मामले में तीन आरोपितों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में 10 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर की गयी थी। अन्य आरोपित अब तक फरार हैं। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों में इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब भी उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.