सीतामढ़ी, नवम्बर 18 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी समेत राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता व हुनर के आधार पर मॉरीशस देश में रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा। बिहार राज्य समुन्द्र पार नियोजन ब्यूरो ने मॉरीशस से प्राप्त 174 विभिन्न पदों के लिए रिक्ति जारी की है। इसमें सुपर यू हाइपर मार्केट रिटेल स्टोर में कैशियर के 85 पद, सेल्स वर्कर के 66 पद, एयर कंडिशनिंग टेक्नीशियन के चार पद, वेल्डर के एक पद, फोरडिफ्ट ड्राइवर के पांच पद, इलेक्ट्रीशियन के चार पद, कूक के पांच पद, एजीलीश लि. में इलेक्ट्रोमैकेनिकल टेक्नीशियन के दो पद तथा विटरो वेरी लि. में फैक्ट्री ऑपरेटर का दो पदों पर निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों को जॉब दिया जाएगा। उक्त पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है। इसमें इलेक्ट्रो मैकेनिकल टेक्नीशियन के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष तथा फैक्ट्री ऑपरेटर...