शामली, फरवरी 2 -- जनपद शामली के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी विकास खंडों में दो दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेलों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 2 से 3 फरवरी को खंड विकास कार्यालय थानाभवन, 4 से 5 फरवरी को खंड विकास कार्यालय कांधला, 6 से 7 फरवरी को खंड विकास कार्यालय कैराना, 9 से 10 फरवरी को खंड विकास कार्यालय ऊन तथा 16 से 17 फरवरी को खंड विकास कार्यालय शामली में रोजगार मेले आयोजित होंगे।रोजगार मेलों में राहुल दीक्षित, कमांडेंट, एसआईएस, दिल्ली द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सीडीओ ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया के सफल आयोज...