आगरा, जनवरी 8 -- कासगंज जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक शानदार मौका है। जिले में 12 जनवरी से 31 जनवरी तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जो भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से लगाए जाएंगे। इन मेलों में साक्षात्कार के जरिए सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जो भी युवा इसमें शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह मेले अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग ब्लॉकों में लगेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 व 13 जनवरी को सहावर ब्लॉक, 14 व 15 को गंजडुंडवारा, 16 व 17 को पटियाली, 19 व 20 को अमांपुर, 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.