बक्सर, जनवरी 11 -- बोले सुशील सिमरी प्रखंड के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने सुशील आत्मा के तहत कुल पच्चीस सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन सिमरी, एक प्रतिनिधि। कृषि कार्यों में पारदर्शिता, कृषि योजनाओं से किसानों को अवगत एवं उन्हें उन्नत खेती की तकनीक का लाभ दिलाने के लिए जिले के ग्यारह प्रखंडों में किसान सलाहकार समिति का गठन किया गया है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल योजना (आत्मा) द्वारा गठित समिति में डुमरी गांव निवासी तथा पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशील लाल को प्रखंड स्तरीय किसाल सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कुल 25 सदस्यीय कमेटी में सदस्य के रूप में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के कुल 24 किसानों को भी जगह दी गई है। समिति के अध्यक्ष के साथ जिन 24 लोगों को सदस्य के रूप में जगह दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से विनोद कुशवाहा, शिव ...