सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें मशरुम उत्पादन को लेकर तकनीकी जानकारी दी गई। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ प्रसाद ने बताया कि मशरूम उत्पादन बेरोजगार युवाओं एवं कामकाजी घरेलू महिलाओं के आमदनी के लिए बेहतर विकल्प है। इस दस दिन में उन्हें गुणवत्तायुक्त मशरुम उत्पादन की जानकारी दी जाएगी ताकि आमदनी भी बेहतर हो सके।उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने बताया कि मशरुम उत्पादन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे काफी कम लागत की जरूरत होती है। काफी कम समय अर्थात दो महीने में उत्पादन शुरू हो जाती है। वैसे किसान जिसके पास जमीन नहीं है वे इसके उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.