मुरादाबाद, फरवरी 3 -- तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कैंप का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। जहां सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि बेरोजगार व्यक्ति रोजगार पा सके, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के सहायक आयुक्त उद्योग के नोडल अधिकारी योगेश कामेश्वर ने एसडीएम बिलारी को निर्देशित किया है कि कैंप में पात्र व्यक्ति प्रतिभाग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...