चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि बेरोजगारी से प्रदेश में पलायन हो रहा है। यहां कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। कहा कि सीएम धामी से लोगों को काफी अपेक्षाएं थीं, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...