जामताड़ा, दिसम्बर 3 -- बेरोजगारी व युवाओं के पलायन पर सरकार को जगाने निकले अभिषेक, पूरे झारखंड की साइकिल यात्रा पर फतेहपुर,प्रतिनिधि। झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन के मुद्दे को लेकर रामगढ़ जिले के नावाडीह निवासी अभिषेक कुशवाहा साइकिल यात्रा पर निकले हैं। रोजगार को लेकर सरकार की चेतना जगाने के उद्देश्य से अभिषेक ने तिरंगे के साथ रामगढ़ से अपनी यात्रा की शुरुआत की। बुधवार को दुमका होते हुए वे फतेहपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि वे राज्य के सभी 24 जिलों का भ्रमण साइकिल से करेंगे और बेरोजगारी के खिलाफ जन समर्थन जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों की ओर पलायन को मजबूर हैं। कहा कि उनकी यह यात्रा सरकार और युवाओं दोनों को जागरूक करने के उद्देश्य से ...